2025 हुंडई वेन्यू का पहला टीज़र जारी!
Hyundai ने आखिरकार 2025 वेन्यू का भारत में पहला टीज़र जारी कर दिया है।
नई जनरेशन SUV को 4 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा।
Read More
6 साल बाद बड़ा अपडेट
6 साल बाद वेन्यू को मिला है पूरी तरह जनरेशन अपडेट।
अब इसमें नए डिजाइन, फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी का
संगम देखने को मिलेगा।
नया एक्सटीरियर डिजाइन
नई वेन्यू में है स्प्लिट-लाइटिंग सेटअप, रेक्टेंगुलर ग्रिल पर क्रोम इंसर्ट और सी-शेप एलईडी डीआरएल।
बम्पर पर दी गई है सिल्वर स्किड प्लेट
और एडीएएस रडार।
मस्कुलर व्हील आर्क्स, रूफ रेल्स और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स देंगे दमदार लुक।
पीछे कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट और 'VENUE' लोगो नज़र आएगा।
दमदार लुक और स्टाइल
नया केबिन और थीम ऑप्शन
इंटीरियर में मिल सकते हैं अलग-अलग केबिन थीम ऑप्शन।
3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी होगा।
Dual 12.3-इंच डिस्प्ले
वेन्यू में दो 12.3-इंच स्क्रीन होंगी —
एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में।
लग्ज़री फीचर्स से भरपूर
पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, 360° कैमरा और वायरलेस चार्जर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग से बढ़ेगी शान।
लेवल-2 ADAS और सुरक्षा
लेवल-2 एडीएएस, छह एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ बढ़ेगी सुरक्षा।
इंजन और परफॉर्मेंस
1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीज़ल।
अब डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प भी मिल सकता है।
कीमत और मुकाबला
2025 हुंडई वेन्यू की कीमत 8 से 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।मुकाबला होगा टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा और महिंद्रा XUV 3XO से।